इस्लाम धर्म की शुरुआत कैसे हुई?
नमस्कार स्वागत है आपका Swapone पर मैं हूं गौरव और आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि इस्लाम धर्म की शुरुआत कैसे हुई इस्लाम धर्म की शुरुआत मक्का नामक शहर से सन 570 ई में हुई जो की मोहम्मद हजरत साहब का जन्म दिवस काल था। मक्का शहर अरब में है और यहीं से इस्लाम धर्म की शुरुआत हुई। इस्लाम धर्म के सबसे पहले प्रचारक यानी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब थे। उसी काल में बहुत सारे छोटे-बड़े कबीले थे जो आपस में लड़ते रहते थे और मूर्ति पूजन का प्रचलन उस काल में था। हजरत साहब ने एक ईश्वर यानी अल्लाह की इबादत करने और पांचो वक्त की नमाज पढ़ने पर जोर दिया उनका मानना था कि एक ईश्वर को मानना ही मुक्ति का साधन है। उनका मानना था कि हम सब एक ईश्वर की संतान हैं और अल्लाह ही हमारे ईश्वर हैं।
![]() |
इस्लाम धर्म की शुरुआत कैसे हुई? [Islam Dharma Ki Shuruat Kaise hui] |
नमाज कैसे पढ़ी जाती है?
नमाज मस्जिद में पढ़ी जाती है। पहले बैठने के लिए एक आसान लेना होता है आसन पर बैठकर पश्चिम की तरफ मुंह करके बैठकर काबा की तरफ नमाज अदा करनी होती है। मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की तीन बुनियादी सिद्धांत बताएं- समता, समानता, तथा बंधुत्व
इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मानते हैं कि अल्लाह एक है मोहम्मद साहब अल्लाह का संदेश लाने वाले पैगंबर हैं।
मोहम्मद साहब की शिक्षाएं
मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए पांच सिद्धांत निर्धारित किये -
- कलमा: अल्लाह एक है और मोहम्मद उसके पैगंबर हैं।
- नमाज: प्रतिदिन पांच वक्त की नमाज पढ़ाना।
- रमजान: रमजान के पवित्र महीने में रोजा व्रत रखना।
- जकात: अपनी उपार्जित आय का गरीबों में दो प्रतिशत दान करना।
- हज: पूरे जीवन में एक बार मक्का की तीर्थ यात्रा करना।
हिजरी संवत क्या है?
शुरू में मक्का शहर के लोगों ने मोहम्मद साहब का विरोध किया जिसकी वजह से मोहम्मद साहब को मक्का छोड़कर मदीना दूसरे शहर जाना पड़ा। जो की 622 ई की बात है उनका मक्का छोड़कर मदीना जाना है हिजरत कहलाता है। इस कल को हिजरी संवत कहा जाता है। अरब से होकर विश्व के विभिन्न देशों में फैला।
भारत में इस्लाम धर्म कैसे फैला?
भारत में इस्लाम धर्म समय-समय पर कई तरह से फैला अरब व्यापारियों के माध्यम से, मोहम्मद बिन कासिम के द्वारा अपना राज्य सिंध पर स्थापित करने से भी इस्लाम धर्म भारत मे आया। कई अरब व्यापारी जो कि इस्लाम धर्म को मानते थे। भारत के बंदरगाहों में आकर बसने लगे यहां के राजाओं ने उन्हें बसने फलने में फूलने में मदद की। इस वजह से भी इस्लाम धर्म का प्रचार भारत में हुआ।
निष्कर्ष
मैं आशा करता हूं कि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा जिसका शीर्षक है- इस्लाम धर्म की शुरुआत कैसे हुई? [Islam Dharma Ki Shuruat Kaise hui] Swapone पर इस पोस्ट कों पढ़ने के लिए धन्यवाद।
Table | |
Article Title: | इस्लाम धर्म की शुरुआत कैसे हुई? [Islam Dharma Ki Shuruat Kaise hui] |
Article Code: | A68 |